Showing posts with label Book. Show all posts
Showing posts with label Book. Show all posts

Sunday, 11 February 2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखी एग्जाम वॉरियर्स



cover page


“एग्जाम वॉरियर्स ” बच्चों और युवाओं के लिए लिखी प्रेरणादायक पुस्तक है। मजेदार शैली में बातचीत करते लिखी गई इस किताब बच्चों की अच्छी दोस्त है। बच्चे इसमें इलेस्ट्रेशन, एक्टिवटीज और योगाभ्यास की मुद्राएं भी देख सकेंगे। यह किताब बच्चों की अच्छी दोस्त है। इस किताब में दिए गए टिप्स से परीक्षाओं के दौरान बच्चों को मुस्कराने और खुश रहने में मदद मिलेगी। इस किताब में बच्चों को समझाया गया है कि परीक्षाओं को एक उत्सव की तरह लेना चाहिए। त्योहार में जैसा माहौल होता है, बच्चों को परीक्षा के दौरान उसी प्रसन्नता, जोश उमंग और उत्साह से सीखने का जश्न मनाना चाहिए।
यह किताब तनाव मुक्त परीक्षाओं के महत्व के इर्द-गिर्द वाद-विवाद और चर्चा को बढ़ावा देती है। यह किताब परीक्षाओं में मिलने वाले नंबरों से ज्यादा ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करती है। यह पुस्तक उत्प्रेरक बनने का उद्देश्य पूरी करती है, जिससे परीक्षाओं में होने वाले तनाव से बच्चों को निजात दिलाने पर सभी कोणों से विचार-विमर्श को बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल हमारे एग्जाम वॉरियर्स  (परीक्षा देने वाले बच्चों) को लाभ होगा, बल्कि इससे समग्र रूप से हमारे पूरे समाज को इससे फायदा होगा, जिसमें अध्यापक, माता-पिता और पूरा समाज शामिल हैं। बच्चों के साथ बातचीत की शैली को बढ़ावा देते हुए पुस्तक में मजेदार ढंग से ऐसी बातें बताई गई है, जो उन्हें परीक्षाओं से होने वाले बेवजह के तनाव से मुक्ति की दिशा में सोचने को मजबूर करेंगी। इस किताब में छात्रों को परीक्षाओं के तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए कई आसान और प्राणायाम को भी शामिल किया गया है।
यह किताब व्यावाहरिक है। बच्चों को कोई उपदेश नहीं देती, लेकिन यह हमें परीक्षाओं में होने वाले तनाव के मुद्दे पर सोचने को प्रेरित करती है। “एग्जाम वॉरियर्स ” भारत और दुनिया भर के स्टूडेंट के लिए बहुत अच्छी गाइड है। ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन इस किताब के लिए टेक्नोलॉजी और नॉलेज पाटर्नर है।
इस किताब को एक कार्यक्रम में 3 फरवरी 2018 को केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रिलीज किया।

लेखक के बारे में
नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री हैं। वह मई 2014 से भारत के प्रधानमंत्री हैं। पिछले तीन दशकों में संसद में पहली बार पूर्ण बहुमत लेकर मोदी इस समय केंद्र सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी की जीत में देश के युवाओं के ऐतिहासिक समर्थन का सबसे बड़ा योगदान रहा है। खासतौर से पहली बार वोटर बने लड़के-लड़कियों ने अपना बहुमूल्य वोट उनकी पार्टी को ही दिया था। 

प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने आर्थिक और सामाजिक सेक्टर में रिफॉर्म के लिए बदलाव के कई कदम उठाए, जिससे देश के विकास यात्रा को मजबूती से बढ़ावा मिला।
 शिक्षा का क्षेत्र मोदी के दिल के काफी नजदीक है। वह युवाओं को प्रेरणा प्रदान करने वाले नेता हैं। उनका मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” देश के सभी वर्गों के लोगों में काफी लोकप्रिय है। अपने इसी प्रोग्राम में उन्होंने एग्जाम वॉरियर्स  पर पहले 2015 में बात की। इसके बाद उन्होंने 2016 और 2017 में भी इस मुद्दे को उठाया।
इससे पहले मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियों को कुशलता से अंजाम दिया। वह बीजेपी संगठन के महासचिव भी रह चुके हैं। मोदी को लिखना, पढ़ना और लोगों से बातचीत करना काफी पसंद है। वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। सोशल मीडिया का मोदी नियमित तौर पर इस्तेमाल करते हैं। वह अपने ऐप, नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप से दुनिया भर के लोगों से जुड़े रहते हैं।