Monday 5 February 2018

भारतीय इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी और तकनीक की क्या प्रगति हुई है?


डॉ मोनिका कपूर ने इस प्रश्न का उत्तर दिया

कॉस्मेटिक सर्जरी और प्रक्रियाओं में ज़बरदस्त उन्नति हुई है। आज बहुत सारी रोबोटिक सर्जरी हो रही हैं जिनमें चूकने की सम्भावना बहुत ही कम है। मिनिमल सर्जरी होती हैं जिनमें मिनिमल या बहुत कम दाग रह जाते हैं। लिप-फिलर्स जैसी सर्जरी के बिना ही इतनी प्रक्रियाएँ हैं जिनसे कॉस्मेटिक तरीके से त्रुटि का सुधार किया जा सकता है।
 
Dr Monica Kapoor
लेजऱ टेक्नोलॉजी में अभी इतनी प्रगति हुई है कि आप लेजऱ रिसर्फेसिंग ऑफ़ फेस से लेकर स्कार रिमूवल तक सब कुछ करवा सकते हैं। कॉस्मेटिक क्षेत्र की सबसे नई टेक्नोलॉजी है प्लाज़्मा मेडिसिन जो भारत में पहली बार मैंने शुरू की। बॉडी कॉन्टूरिंग और फेशियल सर्जिकलऔर नॉन-सर्जिकल प्रक्रियाओं का इतना विकास हुआ है कि आप चौकोन जॉ-लाइन से लेकर ओवल जॉ-लाइन और उससे भी कई ज़्यादा पा सकते हैं। 

आजकल रोबोटिक हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी भी होती है जिससे हेयर ट्रांसप्लांटेशन बहुत तरक्की कर चुका है। अब अगर आप चाहें तो अपने बालों को सबसे कुदरती तरीके से बढ़ा सकते हैं। मुझे विश्वास हैं कि कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं में इतनी बढ़ौतरी हुई हैं कि दुनिया भर के लोग जैसे यु.एस.ए., यु. के, और यु. ऐ. इ. के लोग यह कराने के लिए भारत आना पसंद कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment